करनाल – घरौंडा के नवनियुक्त डीएसपी मनोज कुमार का हम हैं अंबेडकर फाउंडेशन के संयोजक डॉ विजय कुमार ने भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर का चित्र भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने डीएसपी मनोज कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उनके पदभार संभालने से जहां कानून व्यवस्था को मजबूती मिलेगी वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में अपराध पर भी अंकुश लगेगा। प्रो विजय ने कहा कि मनोज कुमार बहुत ही बेहतरीन, सामाजिक और मिलनसार पुलिस अधिकारी हैं जो हमेशा लोगों की शिकायतों पर तुरंत प्रभाव से कार्यवाही करते हैं। ताकि लोगों का कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हो,और आम आदमी पुलिस के सहयोगी बनकर अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस की मदद कर सके। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे l
























