करनाल – नगर निगम के एस ई दीपक किंगर को आज कोर्ट ने
पुलिस की डिमांड पर 5 दिन का पुलिस रिमांड दिया है। पुलिस द्वारा रिमांड के दौरान किंगर से विस्तार से पूछताछ की जाएगी। शहर में इस भ्र्ष्टाचार के खेल में डी टी पी और तहसीलदार के बाद एस ई का पीए विकास और अब एस ई दीपक किंगर को गिरफ्तार कर लिया गया है l बताया जा रहा है कि पुलिस ने नगर निगम के एस ई को फरीदाबाद से धर दबोचा है l इससे पहले कोर्ट ने तहसीलदार राज बख्श और डीटीपी को विजिलेंस के रिमांड पूरा होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है l तहसीलदार पर रजिस्ट्रियों में फर्जीवाड़े के आरोप लगे हैं इस फर्जीवाड़े में डीटीपी के साथ मिलकर करोड़ों की सम्पति अर्जित करने की बात कही जा रही है l जिसमें कई अधिकारी और कर्मचारी के साथ साथ नेताओं की मिलीभगत भी बताई जा रही है l
वहीं करनाल पुलिस ने प्रॉपर्टी भ्रष्टाचार के मामले में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर निगम करनाल के एस ई को भी गिरफ्तार कर लिया है l इस मामले में अब तक 3 लोगाें की गिरफ्तार हो चुकी है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा हुआ है। गौरतलब है कि एस ई दीपक किंगर का पहले भी रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हुआ था l जिसके बाद दीपक और उसके पीए को सस्पेंड कर दिया गया था l पिछले कई दिनों से पुलिस एस ई की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही थी। अग्रिम जमानत रद्द होने के बाद टीम और ज्यादा सक्रिय हो गई थी। वीडियो में एस ई के पीए ठेकेदारों से कमीशन व रिश्वत का लेन-देन करते हुए पाए गए। इससे पहले सिविल लाइन थाना पुलिस में दीपक किंगर ने वीडियो दिखाकर ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज करवाया था।























