करनाल – पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है l करनाल के थाना रामनगर की टीम द्वारा सुनार की दुकान में सोने के कोके चोरी करने वाली चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है l शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी सहगल ज्वेलर्स के नाम से रामनगर में दुकान है। वह हर रोज की तरह अपनी दुकान पर बैठा था। उसी समय चार अज्ञात औरतें दुकान पर आई और नाक के सोने के कोके दिखाने के लिये कहा, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने उन्हें एक ट्रे में 10 पत्ते कोके के रखकर दिखाने के लिये दे दिए थे। जिन्होंने कुछ देर तक कोके देखे और बाद में कोके लेने से मना करने की बात कहकर दुकान से चली गईं। जब उसने अपने कोके के पत्तों की गिनती की तो उसके एक पत्ता कम मिला, जिसमें 20 सोने के कोके थे। जिनको अज्ञात महिलाऐं चोरी करके ले गई। शिकायतकर्ता के मुताबिक 20 कोके की कीमत करीब 35 हजार रुपये थी। इस संबंध में शिकायतकर्ता उपरोक्त के बयान पर अज्ञात चार महिलाओं के खिलाफ थाना रामनगर में मामला दर्ज किया गया।
दो महिला आरोपियों लक्ष्मी उर्फ लिच्छू , राजबाई, रतिया जिला फतेहाबाद को रामनगर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को अगले दिन न्यायालय में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। दौराने रिमांड पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपनी दो अन्य महिला साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने बारे खुलासा किया गया। जिस पर कल दो अन्य महिला आरोपियों भतेरी और सोनी ,रतिया जिला फतेहाबाद को भी रामनगर से गिरफ्तार किया गया। चारो महिलाओं के कब्जे से चोरी किये गये सोने के 20 कोके बरामद किये गये। आरोपियों से पूछताछ में जांच में खुलासा हुआ कि ये महिलाएं एक गैंग बनाकर ट्रेनों मे घूमती रहती हैं और किसी भी रेलवे स्टेशन पर उतर वहां के बाजार में जाकर सामान खरीदने के बहाने सामान चोरी करके मौका से फरार हो जाती हैं। आरोपी इतने शातिर तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देती हैं कि दुकानदार भी चकमा खा जाता है और जब तक दुकानदार को अपनी दुकान में से सामान चोरी होने का पता चलता है, ये महिला मौके से फरार हो चुकी होती हैं। चारों महिलाओं को आज पेश अदालत करके आज न्यायिक हिरासत में भेजा गया।























