रिपोर्ट कांता पाल /नैनीताल – नैनीताल में धड़ल्ले से हो रहे अवैध निर्माण को रोकने के लिए प्राधिकरण की टीम ने राजमहल कम्पाउंड क्षेत्र में करीब एक दर्जन मकानों को चिन्हित कर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आज इसी के तहत ज़िला झील विकास प्राधिकरण, पालिका प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण कार्यों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राधिकरण एई ने बताया कि जिन अवैध निर्माणों का ध्वस्तीकरण किया गया है। इनको पहले ही नोटिस जारी कर दिए गए थे। नोटिस के बाद निर्माण कर्ताओं द्वारा अपने अवैध निर्माण को ध्वस्त नहीं किया गया जिसके बाद आज प्राधिकरण की टीम ने आज अभियान चला कर निर्माणों को ध्वस्त किया गया है आगे भी ये कार्यवाही जारी रहेगी।

























