नैनीताल- आमवाला में पानी के तेज बहाव में बही दो बच्चियों में एक का शव बरामद

0
217

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- देहरादून में  तरला आमवाला रायपुर में दो बच्चियों के नाले के तेज बहाव में बह जाने की सूचना पर SDRF पोस्ट सहस्रधारा से रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।गौरतलब है कि तेज नाले का पानी अचानक आने से उसमें दो बच्चियां रचना 8 वर्ष और  खुशी 7 वर्ष  बह गई। SDRF रेस्क्यू टीम प्रभारी रवि चौहान द्वारा बताया गया की नाले में पानी का बहाव बहुत तेज है, परन्तु टीम द्वारा सर्च अभियान चलाकर एक बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है।जबकि दूसरी बच्ची की तलाश में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर SDRF रेस्क्यू टीम जुटी हुई है।