नैनीताल-नैनीझील में कॉमन कार्प मछलियों की बढ़ती संख्या को किया जाएगा कम: जिलाधिकारी

0
159

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में पर्यावरण को संतुलन बनाये रखने के लिए नैनीताल लेक में 67 प्रतिशत कॉमन कार्प मछलियां की अधिकता को देखते हुए जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे प्रोफेसर डा0 आशुतोष मिश्रा मत्स्य जीबी पंत विश्वविद्यालय पंतनगर एवं सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विचार विमर्श, बैठक आहूत की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों संग बैठक की बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि नैनीताल लेक में कॉमन कार्प मछलियां अधिकता होने अन्य मछलियों की प्रजातियां को नुकसान के साथ ही इन मछलियों के मरने से पर्यावरण को भी नुकसान हो सकता है। जिस पर जिलाधिकारी ने झील मे कॉमन कार्प मछलियों की बढ़ती संख्या को सीमित करने हेतु अधिशासी अधिकारी सिंचाई खण्ड नैनीताल, नगर पालिका, सचिव झील विकास प्राधिकरण व पर्यटन को कमेटी गठन के निर्देश दिये ताकि लेक में कौमनकार्प मछलियों की संख्या को सीमित किया जा सके, इसको लेकर आवश्यक कार्यवाही करते हुये टेंडर प्रक्रिया करने के निर्देश कमेटी को दिये।
बैठक मे अपर जिलाधिकारी, शिवचरण द्विवेदी, अशोक जोशी, ईओ नगर पालिका नैनीताल अशोक कुमार, सीएम साहा, सचिव झील विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, सहायक अभियंता सिंचाई डीडी सती के साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।