करनाल -असंध के मीनाक्षी अस्पताल के आरोपी 6 दिन के पुलिस रिमांड पर

0
132

करनाल -करनाल के असंध के मीनाक्षी अस्पताल में फायरिंग करने के मामले में 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था l  बुधवार पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से आरोपियों को अदालत ने 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है l  रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी और अन्य वांछित आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जाएगा l  पुलिस ने आरोपी ओमवीर वासी सालवन, बलजिंदर सिंह वासी गांव जलमाना , हरमन सिंह, दलवीर सिंह वासी सफीदो को गिरफ्तार किया है l

आरोपी बलजिंदर को फायरिंग में शामिल होने व अन्य तीनों आरोपियों को षड्यंत्र में शामिल होने और आरोपियों को शरण देने पर असंध एरिया से गिरफ्तार किया गया है l मामले में मुख्य आरोपी बलजिंद्र सिंह है जो फायरिंग वाले दिन बुलेट चला रहा था और फायरिंग करने वाले तीन में से एक है उसके साथ अन्य आरोपी भी है l  मुख्य साजिशकर्ता  दिलेर कोटिया ने फेसबुक के माध्यम से दोबारा मंगलवार देर रात एक ऑडियो में  डॉक्टरों को गालियां देने और एक साल के भीतर जान से मारने की धमकी दी है l
पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया ने बताया  कि मीनाक्षी अस्पताल में फायरिंग करने के मामले में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने काबू कर कोर्ट में पेश किया है। चारों आरोपियों का छह दिन का रिमांड लिया गया है। चारों आरोपियों में एक आरोपी बलजिंद्र खेरा वासी जलमाना फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों में से एक है, जबकि अन्य तीन षड्यंत्र में किसी न किसी तरह से शामिल थे। कोई भी आरोपी चाहे वह आरोपियों को शरण देने में शामिल है या साजिश में शामिल है को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा l