रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल-नैनीताल के रामनगर में आज सोमवार की सुबह रामनगर के ग्राम गोरखपुर बेडाझाल मैं रहने वाली 12 वर्षीय खुशी जोकि कक्षा सात की छात्रा थी l सोमवार की सुबह इस छात्रा ने जैसे ही अपने घर का दरवाजा खोला तो दरवाजे पर बैठे एक विषय कोबरा सांप ने उसके पैर में काट लिया l छात्रा के शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए बाजपुर ले गए लेकिन छात्रा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया सावन के पहले सोमवार के दिन जहां एक और इस छात्रा के परिजन पूजा पाठ की तैयारी कर रहे थे, तो वहीं उसकी मौत के बाद पूजा पाठ की सभी तैयारियां धरी रह गई और परिजनों की खुशियां मातम में बदल गई l घटना के बाद परिजनों ने सेव द स्नेक एंड वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं सर्प विशेषज्ञ चंद्रसेन कश्यप को मौके पर बुलाया l जहां उन्होंने छात्रों को डसने वाले इस विषय में कोबरा सांप को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू करते हुए पकड़ लिया lजिसके बाद इस सांप को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो गई सर्प विशेषज्ञ कश्यप ने बताया कि पकड़े गए इस कोबरा सांप वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में जंगल में आजाद किया जाएगा।

























