रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- एसएसपी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में पुलिस को फिर सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने महिला समेत 4 नशा तस्करों को 968 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के वाहन को सीज कर दिया है। उक्त मामले का खुलासा एसएसपी ऊधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी द्वारा नशे का कारोबार करने वाले व्यक्तियों विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम द्वारा खटोला मोतीपुर नम्बर 01 के पास वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। एसएसपी द्वारा बताया गया कि इसी बीच सामने से आ रहे वाहन को रुकने का इशारा किया तो वाहन चालक द्वारा वाहन को पीछे की तरफ मोडने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा तुरन्त ही भागने का मौका दिये बिना ओमिनी बैन जिसमे कुल चार लोग बैठे थे को पकड़ लिया। चालक सीट पर बैठे व्यक्ति द्वारा अपना नाम प्रमोद शर्मा पुत्र प्रकाश शर्मा निवासी गुरगावा मस्तकिल थाना सिरौली जिला बरेली बताया और वाहन में बैठे 04 व्यक्तियों द्वारा अपने पास अवैध अफीम होना बताया। तलाशी के दौरान प्रमोद कुमार के पास से 220 ग्राम अफीम तथा चालक सीट के बगल वाली सीट पर बैठी महिला अनीता शर्मा पत्नी प्रमोद शर्मा निवासी गुरगावा मस्तकिल थाना सिरौली जिला बरेली के पास से 228 ग्राम तथा वाहन के पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति मो0 तस्लीम पुत्र कल्लू निवासी सहदरा थाना मिलक जिला रामपुर उ0प्र0 के पास से 290 ग्राम तथा गुच्छन खां पुत्र छुन्नु खां निवासी शिवपुर थाना सिरौली जिला बरेली उ0प्र0 के पास से 230 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम के स्रोत के संबंध मे पूछताछ करने पर उक्त संबंध मे कोई भी जानकारी नहीं में होना बताया गया तथा वाहन के कागजात तलब करने पर कागजात उपलब्ध नहीं होने पर वाहन को MV ACT मे सीज किया गया। उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है।

























