रिपोर्ट -कांता पाल/नैनीताल- भागीरथी जोशी निवासी सी.एल.कॉटेज कैंट थाना तल्लीताल की शिकायत पर कि उनकी टाटा सफारी का शीशा तोडकर वाहन के अन्दर से म्यूजिक सिस्टम चोरी कर लिया गया है ।
पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना के महज कुछ ही घंटो में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अमित कुमार, पुत्र कैलाश चंद्र, निवासी-खूपी भूमियाधार ज्योलिकोट तल्लीताल जनपद नैनीताल को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस की कड़ी पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदि है और DJ चलाता है। इसलिए उसे म्यूजिक सिस्टम सम्बन्धी सभी सामानों की जानकारी है। इसलिए उसे पता था कि सफारी गाड़ी में महंगा म्यूजिक सिस्टम होता है इसीलिए उसने मौका देखकर जंगल की साईड से पत्थर से शीशा तोड़कर सफारी गाड़ी का म्यूजिक सिस्टम व साउण्ड बॉक्स निकालकर नीचे फेक दिया जब गाड़ी में लगे सेंसर ऑन होने से बीप की आवाज सुनकर आसपास लोग वहां पहुचे तो वो भाग गया। फिर मौका देखकर चोरी किये गये सामान को लेकर जा रहा था तभी जंगलों में कांबिंग कर रही पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है।

























