नैनीताल-पुलिस ने मालिक को लाखों का चूना लगाने वाली नौकरानी को गिरफ्तार किया

0
145

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- पुलिस ने घर में काम करने वाली महिला को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है l शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि राहुल सिंह निवासी कृष्ण कुंज हल्द्वानी उम्र -51 वर्ष* द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में आकर प्रार्थना पत्र दिया कि मैं व मेरी पत्नी कृष्णा हास्पिटल ठण्डी सड़क में चिकित्सक है, तथा मकान कृष्णा कुंज नैनीताल रोड में है। वर्ष 2019 में अपने घर पर काम करने हेतु मधु निवासी कुमाऊं कालोनी दमुवाढुंगा काठगोदाम को रखा था।  वर्तमान समय में 4500 रू0 मासिक वेतन दिया जा रहा था। पिछले साल से ही वादी के घर से कुछ धनराशि लगातार चोरी हो रही थी। छोटी धनराशि होने पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। पिछले सप्ताह वादी द्वारा 10 लाख अपनी अलमारी में रखे थे,लेकिन बाद में अलमारी में रखा कैश चैक किया तो 4,70,000 रु0 कम थे। नौकरानी पर शक होने पर नौकरानी के काम करने के  समय अलमारी में सोनी का हैंडी कैमरा रिकॉर्डिंग मोड में रख लिया और जो नोट अलमारी में रखे थे उन नोटों की फोटो भी अपने मोबाइल में खींच ली। दूसरे दिन अलमारी में रखें नोट 7500 कम होने पर जब कैमरे की रिकॉर्डिंग चैक की तो नौकरानी मधु अलमारी से रुपये चोरी करते हुये कैमरे में रिकॉर्ड पायी गयी।
शिकायत के बाद पुलिस द्वारा नौकरानी मधु को उसके घर से गिरफ्तार कर घर से चोरी के 4,77,500 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस द्वारा बैंक डिटेल प्राप्त करने एवं जांच में अभियुक्ता के बैंक खाते में चोरी के ₹630000 जमा किया जाना प्रकाश में आया है। साथ ही पुलिस पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि बैंक में उपरोक्त जाम की धनराशि चोरी की है। अभियुक्ता मधु का बैंक अकाउंट फ्रीज करने की कार्यवाही की जा रही हैं।