नैनीताल – फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर नंदा गौरा योजना का लाभ दिलाने के आरोप में केंद्र संचालक गिरफ्तार

0
232

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – बाल विकास परियोजना अधिकारी  अनीता सक्सेना की शिकायत के बाद अवैध रूप से नंदा गौरा योजना का लाभ दिलाने के आरोप में केंद्र संचालक को गिरफ्तार किया है l अधिकारी ने अपनी शिकायत में बताया कि नन्दा गौरा योजना का लाभ पाने के उद्देश्य से फर्जी आय प्रमाण पत्र तैयार करने पर लाभार्थी के प्राप्त आवेदन पत्र में विभागीय जांच पर प्रमाण पत्र फर्जी होने की पुष्टि होने पर संबंधित के विरुद्ध थाना बेतालघाट में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस टीम की जांच के बाद अभियुक्त दीपक गोस्वामी पुत्र मदननाथ गोस्वामी निवासी ग्राम चडयूला थाना बेतालघाट हाल बेतालघाट मार्केट थाना बेतालघाट नैनीताल का नाम प्रकाश में आया तथा दोषी पाया गया।
ज्ञात हुआ कि अभियुक्त दीपक गोस्वामी द्वारा देव भूमि जन सेवा केन्द्र बेतालघाट में आपराधिक षड्यंत्र कर लाभार्थी को नन्दा गौरा योजना का लाभ दिलाने की नियत से धोखाधड़ी कर लाभार्थी के परिवार की मूल आय प्रमाण पत्र में अंकित परिवार की वार्षिक आय 75000 रुपये की कूटरचना कर 72000 रुपये अंकित कर फर्जी आय प्रमाण पत्र तैयार कर दिया गया। अभियोग में दौराने विवेचना धारा 120 बी भादवि की बढ़ोत्तरी करते हुए दीपक गोस्वामी उपरोक्त को पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया अभियुक्त की निशानदेही में लाभार्थी के आय रु 72000 वाले फर्जी आय प्रमाण पत्र में लगायी देव भूमि जन सेवा केन्द्र की मोहर, स्टाम्प पेड व एक प्रिंटर बरामद किया गया।