करनाल -स्वावलंबी भारत अभियान के उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम का शुभारम्भ

0
182

करनाल – जिला रोजगार सृजन केंद्र और स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत आज
एस डी आदर्श स्कूल में उद्यमिता प्रोत्साहन कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ l
1 अगस्त 2023 से 2 अक्टूबर 2023 तक पूरे भारत में उद्यमिता प्रोत्साहन
कार्यक्रम होने तय हुए हैं l इस कार्यक्रम में एस डी आदर्श स्कूल और
स्वामी विवेकानंद स्कूल के 11वीं और 12वीं के छात्र मौजूद रहे  l यह
कार्यक्रम विशेष रूप से छात्रों के लिए
आयोजित किया गया ताकि छात्रों को बचपन से ही आदत डल जाए कि उनको पढ़ाई के
साथ साथ और पढ़ाई के बाद क्या काम शुरू करना है यानि छात्र काम करने वाले
विषय पर अपना मन बना लें l स्वावलम्बी भारत अभियान द्वारा देश  में
रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा करने हेतु एक महत्वपूर्ण सामूहिक पहल
की गई है l  क्योंकि भले ही भारत को आज विश्व का सबसे युवा राष्ट्र माना
जाता है, लेकिन इसके बावजूद भारत के आर्थिक विकास के लिए बेरोजगारी सबसे
बड़ी चुनौती है।

पर्यटन प्रबंधन  विषय के प्रोफेसर डॉ कमल कुमार  ने प्रथम सत्र में
उद्यमिता विकास हेतु विद्यार्थियों को अपना बिलीफ सिस्टम, नवाचार और
भारतीय अर्थव्यवस्था में विभिन्न नए अवसरों के बारे में बताया।
आई टी आई के प्रशिक्षक सुमेरचंद ने विद्यार्थियों को कौशल विकास और इसमें
आई टी आई की भूमिका के बारे में बताया l  उन्होंने बताया कि छात्र अपने
विषय में दिलचस्पी के हिसाब से किस किस कोर्स में पढ़ाई कर सकते हैं l
कार्यक्रम में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, काछवा के निदेशक
हरीश खरबंदा ने उद्यमिता विकास हेतु बैंकों और संस्थान की भूमिका पर
प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि यह संस्थान आप
सबको संपूर्ण सहयोग देने के लिए तत्पर है बस आपको काम चुनना है और एक
क्लिक करना है । प्रोत्साहन कार्यक्रम में उद्यमी जितेंद्र वास्तव ने
छात्रों को अपने जीवन के अनुभव बताए कि कोई भी काम छोटा नहीं होता
उन्होंने भी बहुत छोटे से शुरुआत की थी लेकिन आज मेहनत से काम करने के
बाद सफल मुकाम हासिल किया और उनकी तीन फैक्ट्रियां हैं , वो पहले रोज़गार
की तलाश कर रहे थे पर आज रोज़गार देने वाले बन गए हैं l  महिला स्वयं
सहायता समूह की संचालिका गीता देवी ने भी विद्यार्थियों को प्रेरणा देते
हुए बताया कि हौसले से सब कार्य सम्भव हो जाता है l  उन्होंने बताया कि
मैंने कठिन समय में भी कभी होंसला नहीं छोड़ा साथ साथ पढ़ाई भी की लोन लेकर
करियाने की दुकान बनाई जो आज मेरे परिवार की आजीविका है ,और इसी प्रेरणा
के साथ और भी कई बहिनें इसी तरह दुकान चलाकर अपना परिवार अच्छे से चला
रही हैं l

रोजगार सृजन केंद्र करनाल के संरक्षक सुरेंद्र गोयल ने भारतीय
अर्थव्यवस्था के बारे में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने
बताया कि रोज़गार सृजन केन्द्रों की स्थापना करने का उद्देश्य अपने 37
करोड़ युवाओं की मानसिकता में परिवर्तन लाना है उन्हें नौकरी लेने वाला
नहीं देने वाला बनना है l  भारत के युवा अपनी क्षमता का उपयोग कर न केवल
अपने लिए बल्कि दूसरों के लिए भी, ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में
रोजगार पैदा करने में सक्षम हों। इस अभियान का लक्ष्य भारत के प्रत्येक
नागरिक को गरीबी रेखा से ऊपर लाना, प्रत्येक हाथ को काम प्रदान करना और
भारत को एक समृद्ध देश बनाना है l

जिला रोजगार सृजन केंद्र के कोऑर्डिनेटर ताराचंद ने MySBA.co.in वेबसाइट
की जानकारी दी व सभी विद्यार्थियों को संकल्प करवाया कि आने वाले समय में
हम भी उद्यमी बनेंगे l उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि छात्र इसमें
अपना पंजीकरण अवश्य कराएं l स्वावलंबी भारत अभियान के सदस्य भूषण गोयल ने
धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में एस डी आदर्श स्कूल की
प्रिंसिपल अनीता सचदेवा ,सेवा भारती के प्रदेश अध्यक्ष व स्वावलंबी भारत
अभियान के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सतीश चावला, सुरेश पुरी , देवेंद्र
अरोड़ा ,सतीश कुकरेजा, जशन, कपिल मदान व अभियान की टीम 11 के सदस्य मौजूद
रहे l