करनाल -जिला पुलिस की सीआईए 2 की टीम ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली 9 महिलाओं के ग्रुप को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने इनसे 23000 रुपए नगद भी बरामद किए हैं । इनकी 9 महिलाओं की पहचान माधुरी उर्फ इच्छाधारी पत्नी समीर उर्फ आजाद, किरण पत्नी अजय, किरण पत्नी गगन उर्फ सागर, रीना उर्फ कोयल पत्नी अभय उर्फ आशु, सपना पुत्री हरदार, काजल पत्नी सलमान, राधिका उर्फ राधा पत्नी आकाश, सुनीता पत्नी भारत उर्फ सनी, हेमा उर्फ अंजलि पुत्री भाना सभी की रिहाईश मच्छी मार्केट पानीपत थाना सदर पानीपत को करनाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया, और जांच में इन आरोपियों से 23000 रुपए नकद बरामद किए गए। पुलिस को जाँच में पता चला है कि आरोपियों ने थाना सदर एरिया की एसएल एग्रो फूड्स राइस मिल चुंडीपुर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिस के संबंध में थाना सदर में नामालूम के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज था। सभी आरोपी पहले से ही चोरी के मामले में जेल में बंद है। सभी को न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।























