नैनीताल -एस0ओ0जी टीम ने चरस के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

0
157

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट द्वारा जनपद को नशा मुक्त बनाये जाने हेतु अभियान के दौरान पुलिस द्वारा  2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है l पुलिस अधीक्षक ने समस्त थाना / चौकी प्रभारियों को अपने – अपने थाना क्षेत्र में नशा उन्मूलन अभियान चलाकर प्रभावी चैकिंग करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों की धर-पकड़ करने हेतु सख्त दिशा निर्देश दिये गये है।

गुलाब सिह चौकी प्रभारी मण्डी ने बताया कि हल्द्वानी के पास चैकिग के दौरान होण्डा तिराहे की ओर से एक सफेद वाहन UK01A-8562 ईको वाहन कार को रोकने का प्रयास किया तो वाहन चालक पुलिस को चैंकिंग करते हुये देखकर वाहन को एक दम से पीछे की ओर मोडने लगा पुलिस को शक होने पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल उक्त वाहन को पी0 ड्ब्ल्यू0 डी0 गोदाम के पास वाहन की चैकिग की गयी तो चरस बरामद की गई और दो अभियुक्तों रूपेश कश्यप पुत्र राजेन्द्र कश्यप राजपुरा, हल्द्वानी 23 वर्ष और शुभम गुप्ता पुत्र चन्द्र प्रकाश गुप्ता हल्द्वानी  21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया l  इन अभियुक्तों से कुल 1.011 किग्रा अवैध चरस बरामद की गयी।

दोनो अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी में मु0अ0सं- 408/23 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत केस दर्ज किया गया। अभियुक्त द्वारा बताया कि उक्त बरामद चरस को गौलापार से एक व्यक्ति से खरीद कर लाये हैं जिसका नाम पता मालूम नहीं है उक्त चरस को अभियुक्त मंडी व ट्रांसपोर्ट नगर में अधिक दामों में बेचकर मुनाफा कमाने के फिराक में थे। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 5000/- रू0 इनाम देने की घोषणा की गयी है।