रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- आपदा कंट्रोल को आज प्रातः ग्राम थापला, पट्टी मंगोली में एक व्यक्ति की पानी के बहाव में बहने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होने पर राजस्व विभाग की टीम को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया गया। राजस्व विभाग की टीम और ग्रामवासियों के सहयोग से नाले से कुछ दूर शव बरामद किया ,जिसकी पहचान चन्द्र दत्त बिष्टानिया पुत्र जीवन चन्द्र बिष्ट उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम थापला पट्टी मंगोली तहसील व जिला नैनीताल के रुप में हुई है । उपजिलाधिकारी नैनीताल द्वारा स्वयं मौके का निरीक्षण किया जा रहा है। राजस्व पुलिस द्वारा पंचनामा आदि की कार्यवाही की जा रही है। प्रभावित परिवार को आज ही आपदा अनुग्रह धनराशि स्वीकृत कर वितरित की जाएगी।
थापला जलाल गांव मोटर मार्ग 5 किमी पर घसयारी नाले के अत्यधिक जल प्रवाह से बहाव हो गया है । ग्राम थापला में दो पणचक्की और सिंचाई नहरें भी क्षतिग्रस्त हो गई है l

























