रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय फुटबॉल पुरुष प्रतियोगिता के आज फ़ाइनल अवसर पर DSB परिसर नैनीताल ने पी जी कॉलेज रामनगर के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में नैनीताल ने 4-3 पेनल्टी से विजय प्राप्त की l मुकाबले के प्रथम हाफ़ में रामनगर की टीम 1-0 की बढ़त से आगे चल रही थी तथा द्वितीय हाफ़ में अन्त के पाँच मिनट में DSB परिसर नैनीताल ने 1 गोल कर मुक़ाबला बराबर कर दिया l अंत में निर्णय के लिए पेनल्टी का सहारा लिया गया तथा 4-3 से मुकाबला जीत लिया l
मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर डी एस रावत उपस्थित थे ,उन्होंने खेल को जीवन का एक अभिन्न अंग बताया तथा पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी प्रतिभाग करने को कहा। कुलपति ने मानसिक विकास के लिए खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु प्रेरणा दी l इसके अतिरिक्त परिसर निदेशक प्रोफ़ेसर नीता बोरा शर्मा अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफ़ेसर संजय रावत, प्रोफेसर ललित तिवारी ,प्रोफेसर डी एस बिष्ट, डी एस ए महासचिव अनिल गड़िया इसके अतिरिक्त निर्णायक के रूप में सौरभ रावत ,देवेंद्र सिंह बोरा, अखिलेश मंडल, अपूर्व बिष्ट ,राहुल ,सुनील कुमार, अनिता बोरा तथा विभागाध्यक्ष डॉक्टर संतोष कुमार, पवन , ललित। नुवान वेस्ट भुवन बिष्ट ,जितेंद्र सिंह बेस्ट ,पवन खड़ायत आदि उपस्थित थे l

























