नैनीताल -दशहरा उत्सव के लिए रावण, कुम्भकर्ण, मेघनाथ के पुतले बनाने में जुटे कारीगर

0
78

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – सरोवर नगरी नैनीताल के डीएसए मैदान में बहेड़ी से आए कलाकार पिछले कई दिनों से रावण, कुम्भकर्ण व मेघनाथ के पुतलों को बहुत सुंदर ढंग से बना रहे हैं l दशहरे में होने वाले पुतला दहन के लिए इन्हें अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं । बहेड़ी से आए कलाकार का कहना है कि वे पिछले 20 वर्षों से राज्य के विभिन्न शहरों में पुतले बनाते आए हैं । रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतलों को बनाने में लगभग एक माह का समय लगता है। इस बार रावण के पुतले को विशेष तौर पर बनाया गया है ,जिसमें पुतले की आँखे दशहरे में आए लोगों को खुलती और बंद होती नज़र आएँगी ।
रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मंटू जोशी ने बताया कि पिछले वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष राम सेवक सभा भव्य रूप से दशहरा मनाने जा रहा है। जिसके लिए विशेष रूप से रावण कुंभकर्ण और रावण के 45 फुट के पुतले बनाए गए हैं । मुकेश जोशी ने बताया दहन से पहले भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी ।