नैनीताल -अपनी 35 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठे कुमाऊं मण्डल के पदाधिकारी व शिक्षक

0
160

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – राजकीय शिक्षक संघ, कुमाऊं मण्डल द्वारा आज माध्यमिक अपर शिक्षा निदेशक कार्यालय नैनीताल में शिक्षकों ने 35 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया l  कुमाऊँ मण्डल के पदाधिकारी व शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना और प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में सरकार से वार्ता के दौरान शिक्षकों की कुछ मांगो को लेकर सहमति बनी थी लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुई। जिससे क्षुब्ध होकर आज शिक्षक संघ को धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। अगर सरकार ने जल्द उनकी मांगें नहीं मानी तो प्रदेश भर के शिक्षक उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।