रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल -उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक दिवसीय उत्तराखंड भ्रमण कार्यक्रम के तहत हल्द्वानी कैंट स्थित हेलीपैड पहुंचे। उप राष्ट्रपति के हल्द्वानी पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ( से नि ) ने उनका स्वागत अभिवादन किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी , एडीजी अमित सिन्हा व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया । उपराष्ट्रपति के साथ उनकी धर्मपत्नी भी हैं।
हल्द्वानी हैलीपेड से वे सड़क मार्ग से कैंची धाम को रवाना हुए। उप राष्ट्रपति ने बाबा नीब करौरी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान अन्य श्रद्धालुओं की मन्दिर में आवाजाही के लिए बंद रखा गया। उपराष्ट्रपति कैंची धाम में लगभग आधे घंटे तक कैंची धाम में रुके जिसके बाद वे वापस हल्द्वानी को लौट गए। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है । साथ ही भारत महापुरुषों की भूमि है । उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश में सराहनीय कार्य हो रहे हैं । साथ ही विश्व में भारत की संस्कृति को पहचान मिल रही है । उन्होंने कहा कि देश में जी 20 कार्यक्रम से भारत की ख्याति विश्व में बढ़ी है ।























