नैनीताल-दशहरे पर रावण, कुम्भकर्ण, मेघनाथ के पुतले बनाने में जुटे कारीगर

0
59

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- सरोवर नगरी नैनीताल के डीएसए मैदान में अमरोहा से आए कलाकार पिछले कई दिनों से दशहरे में होने वाले पुतला दहन के लिए रावण, कुम्भकर्ण व मेघनाथ के पुतलों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है। अमरोहा से आए से आए कारीगर सुहेल का कहना है वे पिछले 15 – 20 वर्षों से राज्य के विभिन्न शहरों में पुतले बनाते आए है। रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को बनाने मे लगभग 1 माह का समय लगता है।
रामलीला कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मंटू जोशी ने बताया पिछले वर्षों में की अपेक्षा इस वर्ष राम सेवक सभा भव्य रूप से दशहरा मनाने जा रहा है। जिसके लिए विशेष रूप से रावण कुंभकर्ण और मेघनाथ के 50 फिट के पुतले बनाए गए है। मुकेश जोशी ने बताया दहन से पहले भव्य आतिशबाजी की जाएगी।