रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल- पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर उनसे 22 तोले सोना भी बरामद किया है l 13 सितंबर को शिकायतकर्ता मनोज पाठक पुत्र देवीदत पाठक निवासी इंदिरा कॉलोनी सेक्टर 4 मेहरा गांव लोहारिया साल तल्ला कटघरिया ने थाना मुखानी में आकर एक तहरीर दी गयी कि किसी अज्ञात चोर द्वारा उनके घर का ताला तोडकर जेवरात व ₹20000 चोरी किये गये है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया l
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया व मुखबिर मामूर किए गए, जिससे प्रकाश में आया कि जिन अज्ञात चोरों द्वारा थाना मुखानी में चोरी की गई है, उन्ही चोरों द्वारा कोतवाली लालकुआं में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। उक्त अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली लालकुआं में भी एफआईआर संख्या 89/25 धारा 331 (4)/305 ए बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया तथा विवेचना उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह द्वारा संपादित की जा रही हैं। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी के अवलोकन व मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त गणों को काली मंदिर पुल गदरपुर के पास से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ करने पर एक व्यक्ति द्वारा अपना नाम आबिद हुसैन तथा दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम राजवीर सिंह थाना गदरपुर जिला उधम सिंह नगर बताया। आबिद हुसैन के कब्जे से दो पीली धातु के झुमके व एक पीली धातु का पेंडल बरामद हुआ तथा दूसरे व्यक्ति राजवीर सिंह के पास से एक पीली धातु की गले की चेन बरामद हुई। दोनों व्यक्तियों से शक्ति से पूछताछ करने पर दोनों द्वारा बताया गया कि हम दोनों नशे के आदी है और यह माल स्मैक खरीदने के लिए किच्छा रेलवे पटरी पर लेकर जा रहे थे सोना लेकर वह हमें 15-20 दिन के हिसाब से स्मैक दे देते हैं हमें उनके नाम पता कि कोई जानकारी नहीं है। बरामद माल के बारे में पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि कि हमने 5-6 महीने पहले हल्द्वानी और हल्दुचौड लालकुआं के बंद घरों में ताला तोड़कर चोरी की थी। बरामद माल के अतिरिक्त शेष माल के बारे में पूछने पर आबिद हुसैन उपरोक्त ने बताया कि चोरी करने के बाद मैंने कुछ माल स्मैक खरीदने में स्मैक बेचने वालों को बहेड़ी, किच्छा और बरेली में एक चलते-फिरते को दे दिया और उसके बाद बचा हुआ सारा माल काली मंदिर के पास बने पुल के नीचे पिलर मे छुपा दिया था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त गणों की निशानदेही पर चोरी का शेष माल बरामद किया गया।
पुलिस ने अभियुक्तों से 22 तोला सोने के जेवर बरामद फकए हैं । अभियुक्तों का अन्य राज्यों व जिलों से आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा टीमो को उक्त सराहनीय कार्य हेतू 2500 रू0 का नगद पुरस्कार की घोषणा की गयी है।
























