करनाल -बिजली न पानी न सड़क ,लेकिन अतिक्रमण हटाओ अभियान

0
176
करनाल –   नगर निगम करनाल तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा शहर की सडक़ों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में  पुराने बस स्टैण्ड के पीछे तथा नो वेंडिंग जोन में शामिल आई.टी.आई. रोड से अतिक्रमण हटवाया गया।  इस दौरान सडक़ पर, डिवाईडर पर फिक्स किए गए अवैध बोर्डों को जेसीबी की मदद से हटाया गया।
कुछ दिन पहले भी नगर निगम द्वारा कल्पना चावला अस्पताल के सामने की सड़क पर भी इसी तरह सडक़ से अवैध रूप से खड़ी रेहडिय़ों तथा दुकानदारों द्वारा बाहर निकाली दुकान और रखे सामान को भी हटाया गया, लेकिन आगे आगे हटाते गए और पीछे पीछे साथ ही वैसे ही सामान भी रख दिया गया और रेहड़ी भी लग गई किसी किसी ने अपनी जगह से काफी आगे रैंप और जगह निकाली हुई है ,ऊपर से अवैध रूप से खड़े वाहन हर समय जाम की स्थिति बनाये रखते हैं l कल हुई कार्रवाई के दौरान कुछ जगह स्थानीय लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को संभालते हुए अभियान जारी रखा।  जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों के तहत अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ लाइसेंस धारक सोसाइटियों में दो दिन का अभियान चलाया गया था l
अतिक्रमण के नाम पर लोगों से ज्यादती करने का आरोप लगाते हुए पार्शवनाथ सिटी निवासी जयकंवर ने बताया कि यहाँ जिनके घर हैं वो बिलकुल बर्बाद हो चुके हैं यहां घर जमीन लेने वाला सिर्फ पछतावा कर रहा है क्योंकि उसकी कहीं कोई सुनवाई नहीं है यहां सड़क,पानी, बिजली हर चीज़ से लोग परेशान हैं बची हुई कसर निगम वाले पूरी कर गए किसी को बिना बताए लोगों की ग्रिल, रैंप तोड़कर चले गए और नुकसान कर दिया , इनमें से कुछ के मालिक तो यहां थे भी नहीं l यहां के निवासियों ने बताया कि पार्शवनाथ सिटी के मालिक ने निजी तौर पर बिजली का टेम्परेरी कनेक्शन लेकर आगे सिटी के निवासियों को टेम्परेरी सब मीटर के माध्यम से बिजली दी हुई है जिनका वो बिल ले लेते हैं पर उसने सरकार को पिछले काफी समय से बिल जमा नहीं कराया है l
एक करोड़ के करीब  का बिल बकाया है ,जिसकी वजह से वहां बिजली सुचारु रूप से चल नहीं पाती है ज्यादातर लोगों ने जनरेटर ले रखे हैं ,  गर्मी का मौसम है तो लोग ज्यादा परेशान हैं l  इसी तरह सड़क का हाल है शुरू से ही सड़क टूटी पड़ी है कभी बनी नहीं अभी कुछ लोगों ने पैसे इकठ्ठा करके अपने अपने आगे से सड़क खुद बनवाई है l वोट मांगने तो हाथ जोड़कर आ जाते हैं पर सुध लेने कोई नहीं आया, हम सब जगह सुनवाई को भटक रहे हैं कोई नहीं सुनता l  पार्शवनाथ सिटी के मालिक ने पहले झूठ बोलकर जगह और घर बेचे हैं ऐसा ही हाल अल्फ़ा और सी एच डी सिटी में चल रहा है वहां भी लोगों को बिजली का कनेक्शन लेने के लिए हाईकोर्ट तक जाना पड़ा l लोग कह रहे हैं जब कभी हमें किसी तरह की कोई सुविधा नहीं दी तो हमारे घरों को नुकसान पहुँचाने कैसे घुस आये यहाँ l