करनाल – करनाल दिनदहाड़े महिला की हत्या ने पूरे इलाके में हड़कंप मच गया l यहाँ के सेक्टर- 9 में बिजली विभाग की कर्मचारी महिला को किसी अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी और फरार हो गया l महिला गोली लगते ही नीचे गिर गई और मौत हो गई l महिला घर के बाहर जब अपनी स्कूटी स्टार्ट कर रही थी तो पीछे से हेलमेट पहनकर आये बदमाश ने बिलकुल पास से महिला से सिर पर गोली मार दी l मोटरसाइकिल पर आये बदमाश ने अपनी मोटरसाइकिल कार के पीछे खड़ी की और पास आते ही रिवाल्वर से महिला के सिर पर गोली मार दी l सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई l महिला स्कूटी पर अपने ऑफिस से घर लंच में खाना खाने आई थी और जैसे ही वह अपनी स्कूटी खड़ी करने लगती है तुरंत पीछे से बदमाश आता है और महिला के सिर में गोली मार देता है परिवार इसको पहले हादसा समझ रहा था कि महिला की गिरने से मौत हुई है परंतु जब सीसीटीवी चेक किया तो पता लगा कि बदमाश गोली मारकर फरार हुआ है उसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है l
मृतक महिला के पति विमल अरोड़ा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, कि मैं तो काम पर गया हुआ था पहले पता चला था गिरकर घायल होने के बाद मौत हुई है.लेकिन सीसीटीवी कैमरे में गोली चलाते हुए अब एक व्यक्ति साफ देखा गया है l उन्होंने कहा गोली का एक खोल भी घर के बाहर से मिला है l
घटनास्थल पर पहुंचे करनाल एसपी नरेंद्र बिजारणिया ने जानकारी देते हुए बताया, अस्पताल से सूचना मिली थी एक महिला की मौत हो गई है जिसे अस्पताल में दाखिल किया गया था वह महिला की मौत सिर में गोली लगने से हुई है। एसपी ने कहा यहां आकर मामले की जांच की गई तो महिला डिंपल अरोड़ा थी, यहां जांच की गई तो सीसीटीवी कैमरे में देखा गया तो किसी ने गोली मारकर उनकी हत्या की है,उन्होंने कहा पुलिस की टीमें मौके पर पहुँची हुई है मामले की जांच कर रहे हैं l एसपी ने कहा गोली लगने से ही महिला की मौत हुई है ,उन्होंने बताया बाइक पर सवार होकर एक व्यक्ति आया था जिसने महिला को गोली मारी है पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
























