करनाल -महिला क्लर्क की हत्या का आरोपी शूटर पुलिस से मुठभेड़ में गिरफ्तार

0
49
Screenshot

करनाल-  करनाल के सेक्टर-9 में बिजली विभाग की क्लर्क डिंपल अरोड़ा की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी बदमाश पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी को दो गोली लगी है। बदमाश की पहचान कुरुक्षेत्र के लाडवा क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी विकास के रूप में हुई है। आरोपी ने महिला कर्मचारी की शुक्रवार दोपहर घर के बाहर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। महिला के पड़ोसी से पार्किंग को लेकर भी विवाद होने की बात बताई जा रही है l रविवार की देर रत करण लेक और इंद्री रोड के बीच सीआईए -1 टीम और आरोपी बदमाश के बिच मुठभेड़ हुई l पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की जिसके बाद जवाबी कार्यवाही में उसे दो गोलिया लगी , उसे घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है आरोपी को कोर्ट ने हत्या मामले में 20 साल की सजा सुनाई हुई थी वह पैरोल पर बहार आया हुआ था l

डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ,कि क्या आरोपी ने किसी के कहने पर इस वारदात को अंजाम दिया  आरोपी ने डिंपल अरोड़ा की हत्या क्यों की, इसकी पुलिस पूछताछ कर रही है l  डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन राउंड फायर किए। इनमें से दो गोलियां आरोपी को कमर से नीचे लगीं। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया।