नैनीताल- कैंची धाम के स्थापना दिवस पर अमेरिका से पहुंचे भक्त मैक्स

0
14

रिपोर्ट – कांता पाल /नैनीताल- मैक्स ने बताया कि वे अन्य साथी भक्तों के सहयोग से आज पहली बार कैंची धाम पहुंचे हैं। अपनी इस पहली यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए वे भावुक हो गए और उन्होंने कहा, “यहाँ आकर मुझे असीम शांति की अनुभूति हो रही है। यहाँ का वातावरण और लोग बहुत ही मिलनसार व दयालु हैं। जैसे ही मैंने इस पावन भूमि पर कदम रखा, मुझे ऐसा महसूस हुआ मानो स्वयं बाबा ने मुझे अपने घर वापस बुला लिया हो।”