करनाल -दादा की हत्या करने वाला पोता गिरफ्तार

0
68

करनाल-  जमीनी विवाद के चलते अपने ही दादा की गोलियां मारकर हत्या करने वाले पोते को करनाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है l  बड़ा गांव में कल दिन दिहाड़े सोनू नाम के पोते ने अपने ही दादा की छाती पर गोलियां मारकर हत्या कर दी l पकड़े गए आरोपी पोते को आज पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी और आगामी कार्रवाई करेगी l पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही आरोपी सोनू को दबोच लिया l

करनाल के बड़ा गांव में जमीन और वसीयत के विवाद ने रिश्तों को ही शर्मसार कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। अब पुलिस ने इस मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पोते सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि जमीन के बंटवारे और वसीयत को लेकर चल रहे विवाद के चलते आरोपी सोनू अपने दादा से नाराज था। इसी रंजिश में उसने देसी कट्टे से अपने दादा पर ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दीं। गोली लगने से दादा दर्शन की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लहराते हुए बाइक पर फरार हो गया था, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

करनाल थाना सिविल लाइन के इंचार्ज विक्रांत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, करनाल के बड़ा गांव में  कल पोते द्वारा गोली मारकर अपने दादा की हत्या की गई थी उस मामले में पुलिस ने आज आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया है,थाना प्रभारी ने कहा पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करना बाकी है, लेकिन शुरुआती जांच में जमीनी विवाद के चलते इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है l उन्होंने बताया आरोपी पोते ने अपने दादा को चार गोलियां मारकर उनकी हत्या की है,  सीआईए 3 की टीम अब इस आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगामी कार्रवाई करेगी l