करनाल: एसीबी ने नगर निगम के क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

0
39

करनाल –  आज सुबह एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने नगर निगम के क्लर्क को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।  आरोपी गौरव राणा पांच हजार रुपये लेते नए बस स्टैंड परिसर से  पकड़ा गया। टीम ने मौके पर ही पूरी रकम बरामद कर केस दर्ज कर लिया है । बताया जा रहा है कि आरोपी क्लर्क ने प्रापर्टी आईडी में नाम ठीक करने की एवज में  5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

एसीबी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता कुलदीप ने शिकायत दी थी कि उसके माता-पिता की प्रॉपर्टी आईडी में श्रेणी संबंधी सुधार करवाना है। इसके लिए उसने नगर निगम के ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन किया था। आरोप है कि टैक्स शाखा में तैनात क्लर्क गौरव ने इस सुधार के बदले उससे पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी ।