आदि रंगोत्सव 2026 में फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम भी हुई शामिल

0
6

रिपोर्ट – कांता पाल /नैनीताल- फिल्म ‘ ‘हनुमान अंश’ की टीम के सदस्य ने कहा कि पहली बार उत्तराखंड की जनजातीय संस्कृति के इतने रंग एक साथ देखने को मिले और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न सिर्फ उन्हें सम्मानित किया बल्कि उनके साथ लोक नृत्य भी किया। उत्तराखंड में आदि रंगोत्सव 2026 का आयोजन हुआ। इस मौके पर फिल्म हनुमान अंश के कलाकार भी उत्तराखंड पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि यहाँ उन्होंने पहली बार कई जनजातियों के पारंपरिक नृत्य, उनके वाद्य यंत्र और नगाड़ों की थाप देखी।
शोभिनव सत्या ने बताया कि मुख्यमंत्री  ने पूरी टीम को बुलाकर सम्मानित किया। साथ ही बताया कि उनकी फिल्म चूंकि भारतीय संस्कृति से जुड़ी थी, इसलिए उत्तराखंड सरकार ने सबसे पहले उसे टैक्स फ्री किया था। इससे पता चलता है कि सीएम संस्कृति को लेकर कितना प्रेम रखते हैं। इस रंगोत्सव का नारा है – जनजातीय संस्कृति का उत्थान, उत्तराखंड का गौरव, भारत का सम्मान।
उन्होंने कहा, उन्हें उत्तराखंड आदि रंगोत्सव 2026 में उत्तराखंड की संस्कृति के अनेकों रंग देखने को मिले ,तरह तरह के जनजाति के डांस, इतने अच्छे वाद्य यंत्र थे, वो नगाड़े बजा रहे थे l  मुख्यमंत्री ने हमें बुलाया और सम्मान भी दिया और हमारे साथ में उन्होंने डांस भी किया, हमारी फिल्म को भी उन्होंने सबसे पहले टैक्स फ्री किया क्योंकि हमारी फिल्म कहीं ना कहीं भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई थी l
इसके बाद फिल्म की टीम उत्तराखंड के पवित्र स्थलों के दर्शन के लिए निकली। आज वो कैंची धाम पहुंचे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देवों की भूमि कहा जाता है, यहां गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ, केदारनाथ चारधाम हैं और ऐसे ही कई पवित्र स्थल हैं। उन्होंने कहा कि यहां का माहौल और व्यवस्था बहुत अच्छी है। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास के साथ-साथ व्यवस्थाओं को इतना टाइट रखा है कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होती, भीड़ के बावजूद दर्शन आराम से हो जाते हैं।
हम जो उत्तराखंड की भूमि पर है इसको देवों की भूमि कहा जाता है और चार धाम भी है यहाँ पर यहाँ की जो वाइब है यहाँ का जो माहौल है इतना अच्छा है हमारे जो युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी है इन्होंने इतना अच्छा विकास किया है और व्यवस्था को इतना टाइट रखा है कि आपको कभी भी कोई प्रॉब्लम नहीं होने वाली है ,आप सब यहाँ पर आइए चार धाम की यात्रा कीजिए l
अंत में उन्होंने अपनी फिल्म को इतना प्यार देने के लिए दर्शकों और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू कराकर सीएम ने उनके जीवन में एक ऐसा चैप्टर जोड़ दिया है जो हमेशा याद रहेगा।