पत्रकारो पर हो रहे फर्जी मुक़दमो के खिलाफ डी एम कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे पत्रकार

0
148

नन्दलाल / शाहजहांपुर – जनपद के खुटार, बंडा, पुवायां, तिलहर, खुदागंज, मिर्जापुर समेत तमाम स्थानों पर पत्रकारों पर हुए हमलों पर पुलिस द्वारा उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है ।पुलिस और प्रशासन की पोल खोलने और भ्रष्टाचार को उजाकर करने पर पत्रकारो पर दबाब बनाने के उद्देश्य से फर्जी मुक़दमा दर्ज कर दिया जाता है ।जिससे पत्रकारो का मनोबल कमजोर हो जाता है ।बही योगी सरकार पत्रकारों  के ऊपर हो रहे जुल्मो के प्रति खामोश बैठी है।लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहे जाने बालो पर सरकार अनदेखी कर रही है । प्रेस क्लब के महामंत्री शिव कुमार ने पत्रकारों  पर हो रहे अत्याचारों   को गंभीरता से लेकर पूरे जिले के पत्रकार 12 जुलाई दिन बुधवार को कलेक्टर में पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार शाहजहांपुर प्रेस क्लब के महामंत्री शिव कुमार ने बताया कि पत्रकारों के हित में यह धरना प्रदर्शन किया जाएगा और पीड़ित पत्रकारों को उचित न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा की जरूरत पड़ी तो पत्रकारों के हित में कलेक्ट्रेट में ही धरना प्रदर्शन भी शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी ब्लॉक, तहसीलों के पत्रकारों से प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर शाहजहांपुर में पहुंचने की अपील की है।