नसीम अहमद |आगरा -रंग-बिरंगे परिधानों में सजी-धजी मॉडल्स रैम्प पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रही थी वहीं दूसरी ओर ऑडियंस अपनी तालियों के गड़ गड़ाहट उनका हौसला बड़ा रहे थे आत्मविश्वास से लबरेज मॉडल्स अपनी मनमोहक अदाओ के जरिए जजिस को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रही थी, वहीं जजेज भी बारीकी से प्रतिभागियों की प्रतिभा को जज कर रहे थे। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला आगरा के होटल के०एस० रॉयल में आयोजित फैशन शो में इस शो को आगरा डिज़ाइनर्स क्लब ने सावन उत्सव 2018 फैशन शो का नाम दिया था..
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मेयर अंजुला सिंह माहौर, डॉ० अलका सेन प्रीति उपाध्याय ने गणेश जी की प्रतिमा पर दीप प्रव्ज्जलित कर किया |
सावन उत्सव मे 9 सामाजिक कुरूतियो पर जागरूकता करने को ध्यान में रखते हुए परिधान पेश किये गए| आगरा डिज़ाइनर्स क्लब के मंच पर पहली बार 14 डिजायनर ने 9 सामाजिक विषयो पर 7 मॉडेल्स के साथ अलग-अलग थीम पर नज़र आये| जिसमे निशात मिर्ज़ा राखी कौशिक, हिमानी सरन, जिज्ञा जपरा, प्रीति गोयल, स्वेता शर्मा, लिपिका चड्ढा, प्रिया बंसल, चेष्ठा वरुण, अंकुर निर्मल, मोना अग्रवाल, राहुल यादव ने अपने आकर्षण परिधानो के डिजायन्स प्रस्तुत किये| इस दौरान सभी डिज़ाइनर्स ने अपने टैलेंट से जजों को इम्प्रेस करने की पूरी कोशिश की।
आगरा डिजायनर्स क्लब की अध्यक्ष राखी कौशिक ने बताया कि सावन उत्सव 2018 शो में हर डिजायनर अपनी सोशल थीम को ले कर उत्साहित है | गृहस्थी की जिम्मेदारी संभाल रही गृहणियों, बिजनेस वूमेन और कामकाजी महिलाओं को शादीशुदा लाइफ के चलते अपने शौक से समझौता करना पड़ता है। कुछ वर्षो बाद उन्हें बेहतर मंच नहीं मिलने की कसक सालती है। उम्र का बंधन मिट जाए इसके लिए हमने शो में एक प्रतियोगिता भी महिलाओ के लिए रखी है
समाज में व्याप्त सामाजिक बुराइयों की झलक भी मंच पर डिजायनरों के परिधानों में देखने को मिली | पहली बार सामाजिक मुद्दों पर आयोजित हुए फैशन शो में दर्शकदीर्धा में बैठे लोगो ने भी डिजायनरस द्वारा दिए जाने वाले सन्देश को अपनी तालियों से खूब सराहा | सावन उत्सव में बाल मजदूरी, कन्याभूण हत्या, बेटी बचाओ, महिला सुरक्षा, स्टॉप एसिड अटैक, राष्ट्रीय स्मारक संरक्षण, पक्षी व जानवर सुरक्षा जैसे मुद्दे छाये रहे |

























