चंडीगढ़- हरियाणा में महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा 17 मई तक बढ़ाई पाबंदियां

0
270

रिपोर्ट -राकेश शर्मा/चंडीगढ़- हरियाणा सरकार ने राज्य में लॉकडाउन की पाबंदियों को 17 मई तक बढ़ा दिया  है। इसे महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा का नाम दिया गया है। राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। विस्तृत आदेश कुछ ही देर में जारी किए जाएंगे।  हरियाणा में सोमवार 10 मई सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लगाया था। राज्य के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है  कि राज्य में पाबंदियों को 17 मई तक बढ़ाने का फैसला किया गया है।  इसके विस्तृत आदेश थोड़ी देर में जारी होंगे।