करनाल – सेवा भारती करनाल में वार्षिक उत्सव का आयोजन

0
117

करनाल – बुधवार की शाम सेवा श्री आश्रम अर्जुन गेट करनाल परिसर में सेवा भारती हरियाणा प्रदेश जिला करनाल इकाई का वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश कुमार चावला सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता हरियाणा विद्युत निगम द्वारा की गई। सेवा भारती के विभिन्न बाल संस्कार केंद्र, सिलाई केंद्रों एवं अन्य केंद्रों से आए विद्यार्थियों ने भावविभोर कर देने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। अश्विनी बेरी  ने पिछले साल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम में  सतीश चावला प्रांत अध्यक्ष सेवा भारती के अतिरिक्त  शहर के गणमान्य बंधु उपस्थित रहे। । देवेंद्र अरोड़ा जिला अध्यक्ष सेवा भारती द्वारा सेवा के कार्यों का विवरण एवं सेवा भारती के उद्देश्यों के बारे उपस्थित बंधुओं को जानकारी दी गई । मंच संचालन सरोज चावला विभाग प्रमुख महिला सेवा भारती एवं  प्रीति कुकरेजा जिला अध्यक्षा द्वारा किया गया।  बाल संस्कार केंद्र के बच्चों ने देश भक्ति के गीत और राधा कृष्ण के भक्ति नृत्य ने सबका मन मोह लिया l कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार के रूप में सर्टिफिकेट प्रदान किये गए l