करनाल – भाजपा कार्यकर्ताओं, अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने संविधान निर्माता भीम राव अम्बेडकर को उनकी जयंती पर किया नमन

0
126

करनाल – संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर करनाल भाजपा जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बुधवार को स्थानीय डा. भीम राव अम्बेडकर चौंक पर उनको नमन किया और उनके चित्र पर माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डा. अम्बेडकर एक कुशल राजनीतिज्ञ, न्यायविद, अर्थशास्त्री और समाज सुधारक थे  और  इसके अलावा वे उस समय भारतीय समाज में व्याप्त विभिन्न सामाजिक बुराईयों व अन्याय के विरुद्ध लड़ने के लिए अग्रणी रहे। उन्होंने यह भी बताया कि वह स्वतंत्रता के बाद भारत के पहले कानून मंत्री थे। इन सबसे ऊपर, अंबेडकर ने भारत के संविधान की रचना करके दुनिया का सबसे श्रेष्ठ संविधान बनाने का काम किया। इसलिए यदि उनको राष्ट्र निर्माता कहा जाये तो यह बिल्कुल गलत नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि भीमराव अम्बेडकर ने जो सबको एकता के सूत्र में बांधने के जो सपने देखे थे उन सभी सपनों को पूरा करने के लिए वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबको साथ लेकर चलते हुए पूरा करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट कांसेप्ट भी डाक्टर अम्बेडकर लेकर आये थे जिसको पूरा करने का कार्य भी नरेन्द्र मोदी ने ही पूरा किया। उन्होंने कहा कि श्रम ही देव है, अंबेडकर के ही इसी सपने को भी नरेंद्र मोदी द्वारा ही पूरा किया गया जब महाकुंभ के अवसर पर मोदी द्वारा सफाई कर्मचारियों के पांव धोकर भारत के जनमानस में संदेश पहुंचाया कि अब भेदभाव समाप्त करने का समय आ गया है।
मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि कहा कि भारत 130 करोड़ आबादी के लोगों का देश है, यहां 8 बड़े धर्म, 5 हजार 208 जातियां, 80 हजार उप जातियां तथा 57 बड़े सांस्कृतिक क्षेत्र मौजूद हैं, इतने बड़े मुल्क में जहा इतनी सारी जातियां हो, वहां जातिवाद का होना स्वाभाविक है। इसी के दृष्टिगत बाबा साहेब ने संविधान की प्रस्तावना की शुरुआत हम भारत के लोग कहकर शुरू की थी, जिसमें सभी को एक यानि राष्ट्रीय एकता के सूत्र में बांधा गया था।  उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आदर्श और उनके विचार, आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी जयंती मनाना तभी सार्थक होगी, जब हम उनके समानता जैसे विचारों पर चलेंगे और ऐसे देश का निर्माण करेंगे, जहां कोई छोटा-बड़ा नही रहेगा और सभी सुखी व सम्पन्न होंगे।
इस मौके पर मेयर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी, मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता, राजबीर शर्मा, शमशेर नैन, जसपाल वर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भगवानदास अग्गी, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य अमरनाथ सौदा, निर्मल बहल, रघुबीर बताण, अमृतलाल जोशी, रघुमल भट्ट, जोगिन्द्र गोगड़ीपुर, हरियाणा केश कला एवं कौशल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण लाठर, पार्षद रजनी परोचा, भाजपा कार्यकर्ता हरीश कुमार, मास्टर नाथी राम, राजेश वैद, सुनील गोयल, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयपाल वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष कृष्ण भुक्कल, नवदीप चांवरिया सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा. भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

भगवान वाल्मीकि जन कल्याण संघ सैक्टर 9 करनाल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अम्बेडकर चौंक पहुंचकर बाबा साहेब डा. भीम राव अम्बेडकर की 130 जयंती के अवसर पर उनके प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और एक-दूसरे साथियों को जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। संस्था के प्रधान रघुबीर गागट, कोषाध्यक्ष जयपाल, सदस्य गुलजार सिंह, सूबेदार जयराज सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।