Karnal- बीजेपी ने करनाल से किया चुनाव प्रचार का आगाज

0
40

करनाल- करनाल लोकसभा चुनावों की तारीख का ऐलान होने के बाद भाजपा ने मंगलवार को हरियाणा में चुनाव का शंखनाद कर दिया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी और लोकसभा प्रत्याशी बनाऐ जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पहली बार करनाल में पहुंचे। करनाल के घरौंडा में आयोजित अभिनंदन समारोह में दोनों ने बड़े आत्मविश्वास से करनाल की सीट देश में सबसे बड़े मार्जिन से जीतने की बात कहते हुए प्रदेश की सभी दसों सीटों पर कमल खिलाने का दावा किया। घरौंडा की नई अनाज मंडी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पहुंचना था। बताया जा रहा है कि दिल्ली में जरूरी मीटिंग के कारण नड्डा का आने का कार्यक्रम अचानक रद्द हो गया ।

सीएम नायब सैनी ने कहा, मनोहर लाल एक ऐसा व्यक्तित्व है, जो मेरी उंगली पकड़कर राजनीति में लेकर आए। मुझे यह तक नहीं पता था कि मैं विधायक बन जाऊंगा, मैं मुख्यमंत्री बन जाऊंगा, लेकिन भाजपा में यह सब संभव हो पाया है। नायब सैनी ने मनोहर लाल को संत भी बताया।
सैनी ने आगे कहा कि विपक्ष के लोग बात करते थे कि मनोहर लाल को राज चलाने का अनुभव नहीं है, लेकिन मैं इस मंच से कहता हूं कि जो योजनाएं उन्होंने बनाई हैं, वह कांग्रेस की 10 पीढ़ियां भी नहीं बना पाएंगी। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा- मैंने नायब सिंह सैनी को उत्तराधिकारी के रूप में देखा तो मैंने तुरंत सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। यह इस्तीफा कोई अचानक नहीं दिया गया था। इसके लिए मैंने हाईकमान से करीब एक साल तक बातचीत की थी और कहा था कि यह दायित्व किसी और को दे दिया जाए। जब नायब सैनी का नाम आया तो मुझे खुशी है l

सीएम नायब सैनी ने कहा कि करनाल में एक तरफा सीट हो जानी चाहिए। क्योंकि मनोहर लाल एक ऐसा व्यक्तित्व है, जिसने अपने लिए नहीं बल्कि समाज को आगे बढ़ाने का काम किया। इन्होंने दिन रात एक एक एक क्षण हरियाणा प्रदेश को दिया है। सैनी ने कहा कि विपक्ष के लोग बात करते थे कि मनोहर लाल को राज चलाने का अनुभव नहीं है, लेकिन मैं इस मंच से कहता हूं कि जो योजनाएं उन्होंने बनाई है वह कांग्रेस की 10 पीढ़ियां भी नहीं बना पाएगी। कांग्रेस की सोच होती थी कि उनका परिवार कैसे बढ़े, वे प्रदेश की नहीं सोचते थे, लेकिन मनोहर लाल की सोच हमेशा ये रही कि प्रदेश कैसे आगे बढ़े। उन्होंने हरियाणा को नई दिशा देने का काम किया है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार घरौंडा पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे यह तक नहीं पता था कि मैं विधायक बन जाऊंगा, मैं कोई मंत्री या मुख्यमंत्री बन जाऊंगा, लेकिन बीजेपी में यह सब संभव हो पाया है। नायब सैनी ने मनोहर लाल को संत भी बताया।

भाजपा के करनाल लोकसभा प्रत्याशी व पूर्व सीएम मनोहर लाल ने जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि मैने नायब सिंह सैनी को उत्तराधिकारी के रूप में देखा, तो मैंने तुरंत सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। यह इस्तीफा कोई अचानक नहीं दिया गया था। इसके लिए मैंने हाईकमान से करीब एक साल तक बातचीत की थी और कहा था कि यह दायित्व किसी और को दे दिया जाए, जब नायब सैनी का नाम आया तो मुझे खुशी हुई और मैने अपना इस्तीफा दे दिया। फिर हाईकमान से यह भी बात की कि सीएम सिटी सीएम सिटी ही रहनी चाहिए, इसलिए करनाल विधानसभा से ही उप चुनाव का टिकट नायब सैनी को दिलाया गया। लोकसभा का टिकट हाईकमान ने मुझे दिया है। आज खुशी इतनी हो रही है। जैसे घर का कोई बुजुर्ग अपने घर के अन्य सदस्यों को आगे बढ़ाने की सोचता है और बढ़ते हुए देखता है, वहीं खुशी मुझे हो रही है।