करनाल-भाजपा युवा मोर्चा ने बाइक रैली निकालकर वोट की अपील की

0
69

करनाल- शनिवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से बाइक रैली निकाल कर मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा से प्रत्याशी नायब सिंह सैनी तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से प्रत्याशी मनोहर लाल के पक्ष में वोट की अपील की गई।  बाइक रैली को अग्रसेन चौक से भाजपा जिला प्रधान योगेंद्र राणा ने रवाना किया। युवा जिला प्रधान शुभम गुप्ता की अगुवाई में यह रैली निकाली गई। अपने दोपहिया वाहनों पर युवाओं ने भाजपा के झंडे लगा रखे थे। अब की बार 400 पार के जोरदार नारे लगाए गए। इस मौके पर जिला प्रधान योगेंद्र राणा ने कहा कि देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए जो ऐतिहासिक योजनाएं चलाई, उनका लाभ हर वर्ग के युवा को मिला। देशभर के युवाओं में मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने को लेकर जोश नजर आ रहा है। करनाल में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व सीएम मनोहर लाल की बंपर जीत होगी।
इस अवसर पर युवा जिला प्रधान शुभम गुप्ता ने कहा कि भाजयुमो की टीम लगातार चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में जुटी है। डोर टू डोर जाकर भी वोट मांगे जा रहे हैं। चुनाव प्रचार कार्यक्रमों में जनता में मोदी सरकार बनाने को लेकर उत्साह नजर आ रहा है।
इस अवसर पर प्रवीण लाठर, दिनेश शर्मा, सचिन आहूजा, नवीन छाबड़ा, आकाश, हिमांशु पिशोरी व नीतिश गोयल सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे l