नैनीताल -ओवर रेटिंग पर शराब बेचने वालों पर होगी कार्यवाही

0
133

रिपोर्ट – कांता पाल /नैनीताल – नए वित्तीय वर्ष के बाद शराब के बढ़ाए गए दामों की वजह से जमकर ओवर रेटिंग का खेल चल रहा है l लगातार मिल रही शिकायतों के बावजूद अब तक ओवर रेटिंग पर लगाम नहीं लगी है l वहीं जिला प्रशासन द्वारा छापेमारी की कार्रवाई भी की गई बावजूद ओवर रेटिंग में लगाम नहीं लगी है। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी का कहना है कि नए वित्तीय वर्ष में शराब सभी अनुज्ञापियों को आबकारी विभाग की तरफ से निर्देशित भी किया गया है कि नए रेट लिस्ट को चस्पा किया जाए ,इसके बाद भी कई जगह रेट लिस्ट नहीं लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों से शिकायत आ रही है वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है l  इसके अलावा दुकानों में लगे सीसीटीवी जांच भी की जाएगी और टीम को लगातार मॉनिटरिंग करने को कहा गया है और जनता उनसे शिकायत कर सकती है जिस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।