करनाल – हरियाणा के पूर्व सीएम ने कांग्रेस पर बोगस वोटिंग का आरोप लगाया

0
84

करनाल – हरियाणा में लोकसभा चुनाव का मतदान खत्म होते ही मतगणना से पहले जुबानी हार जीत की चर्चा जोरों से जारी है l पहले करनाल विधानसभा उपचुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी तिरलोचन सिंह ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर भीतरघात करने के आरोप लगाए और इसके बाद करनाल लोकसभा के बीजेपी के प्रत्याशी मनोहर लाल ने बोगस वोटिंग का आरोप लगा दिया l   हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीति के जानकारों ने जुबानी मतगणना शुरू कर अपना अपना आकलन लगाना शुरू कर दिया है l  आज भी मनोहर लाल ने मीडिया को बताया कि कुछ जगहों पर प्रशासन के लोगों की बोगस वोटिंग करवाने की शिकायतें मिली हैं  l यदि ये सिद्ध होती हैं तो निश्चित रूप से कार्यवाही की जाएगी कई बार मौके पर पता नहीं लगता है देर से पता लगता है और बाद में रिपोर्ट आती है प्रशासन में भी कुछ काली भेड़ें होती हैं l

यहाँ से पहले भी गुरुग्राम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भी मनोहर लाल ने बोगस वोटिंग होने का आरोप लगाया था  ,खासकर रोहतक और सिरसा लोकसभा क्षेत्रों में, और कहा कि इसे सख्ती से रोकने के प्रयास किए गए। इसके अलावा कुछ सरकारी कर्मचारियों ने भी कांग्रेस का साथ दिया है l  आचार संहिता के बीच में चार कर्मचारियों ने सर्कुलर जारी करके वोटर को प्रभावित करने की कोशिश की l  उन्होंने कहा कि ऐसे सभी कर्मचारियों के खिलाफ 4 जून के बाद हम कार्रवाई करेंगे l अब उसे चैलेंज करने का समय बीत गया है l  पहले जितनी होती थी, उससे कम हुई है लेकिन बोगस वोटिंग हुई है l  हम इसका संज्ञान आगे लेंगे l
उन्होंने दावा किया कि राज्य भर के उनके पार्टी नेताओं और कुछ स्वतंत्र पर्यवेक्षकों से मिली प्रतिक्रिया के अनुसार बीजेपी राज्य में लोकसभा चुनावों में फिर से क्लीन स्वीप करेगी और करनाल विधानसभा सीट भी जीतेगी। पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा विपक्ष पर यह आरोप लगाने पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, पर यह बात आम लोगों में चर्चा का विषय जरूर बन गई है l