करनाल – पुलिस ने दो दिन पहले हांसी रोड पर महिला की बाली झपटने के मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है l हांसी रोड की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी l पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हुई मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी की जांच भी की जा रही है ताकि मोटरसाइकिल पर सवार लुटेरों को काबू किया जा सके l ये घटना शाम के समय हांसी रोड की है ,जब शिव कालोनी निवासी महिला दवाई लेकर वापिस आ रही थी l हांसी रोड पर आते ही ई रिक्शा में महिला के साथ बैठे लुटेरे ने रिक्शा को रुकवाया और एकदम महिला के कान से दोनों बाली झपटकर खींच ली और मोटरसाइकिल पर आ रहे अपने साथी के साथ भाग गया महिला भी शोर मचाते हुए लुटेरे के पीछे भागी , तभी सामने से आ रही कैथल रोडवेज़ की बस के ड्राइवर ने इस स्थिति को देखकर भाप लिया और मोटरसाइकिल को साइड मारी फिर दोनों लुटेरे मोटरसाइकिल समेत नीचे गिर गए और भाग गए l पीड़ित महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में ये सारी घटना पुलिस को बताई है l
बाद में पता चला तो मोटरसाइकिल की नम्बर प्लेट भी टूटी हुई मिली और एक प्लेट पर टेप चिपका रखी थी l बस के ड्राइवर मुकेश ने बताया कि जैसे ही बस हांसी चौक के पास पहुंची उसने सामने से एक व्यक्ति को भागकर आते हुए देखा और उसके पीछे महिला भी भाग रही थी आरोपी ने मुंह ढका हुआ था फिर मोटर साईकिल पर भागते देखा तो उसे कुछ गलत होने का अंदेशा हुआ और उसने मोटरसाइकिल को रोकने के लिए बस की साइड मारी जिससे वह दोनों गिर गए लेकिन वो मोटर साईकिल छोड़कर भाग गए l हरियाणा रोडवेज़ संयुक्त कर्मचारी संघ ने बस के चालक मुकेश और परिचालक सुखबीर को संघ द्वारा सम्मानित करने की बात कही है और सरकार से सम्मानित करने की अपील की है ताकि ऐसा जनहित का काम देखकर दूसरे कर्मचारियों को भी प्रेरणा मिले l

























