करनाल – एसटीएफ ने पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग करने वाले समेत 5 शूटरों को पकड़ा

0
38
करनाल – करनाल में एसटीएफ  ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए एक काले रंग की थार गाड़ी में सवार 5 सक्रिय शूटर्स को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों के पास से 5 विदेशी हथियार और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।  आज  करनाल की टीम ने 5 सक्रिय शूटर विकास उर्फ विक्की वासी महेन्द्रगढ, अस्फाक वासी नई दिल्ली, प्रिन्स खरडिया व संजय बंट्ठ वासीयान राजस्थान, व गुरलाल वासी अमृतसर पंजाब जो एक काले रंग की थार गाडी मे सवार थे और उनके पास से 5 विदेशी ऑटोमेटिक हथियार और 14 जिंदा रौंद , 1 थार गाडी बरामद की है । 
 
एसटीएफ डीएसपी अमन कुमार राय मामले की जानकारी देते हुए बताया पांचों आरोपियों को करनाल नेशनल हाईवे से गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से हमें पांच विदेशी हथियार और यमुनानगर में एक व्यापारी के शोरूम पर फायरिंग की थी और एक बदमाश ने करनाल में निसंग एरिया में फेमस पंजाबी सिंगर दलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर फायरिंग मैं भी शामिल था। डीएसपी एसटीएफ ने बताया पकड़े गए बदमाश दो अलग-अलग गैंग से जुड़े हुए हैं इसके बारे में जांच की जाएगी, उन्होंने बताया पकड़े गए पांचो बदमाश अलग-अलग राज्यों से है, पंजाब हरियाणा और उत्तर प्रदेश, डीएसपी ने कहा पकड़े गए पांच आरोपियों में से तीन पर पहले भी कई मामले दर्ज है। डीएसपी ने बताया फेमस पंजाबी सिंगर दलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर फायरिंग हुई थी पकड़े गए बदमाशों में से एक आरोपी फायरिंग करने में शामिल था, पकड़े गए आरोपियों से पांच विदेशी हथियार एक थार गाड़ी बरामद की गई है अभी ने कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और आगामी कार्रवाई की जाएगी।