करनाल -पुलिस ने एक पूर्व पार्षद समेत 5 गैंगस्टर को पकड़ा

0
42

करनाल – करनाल पुलिस की सीआईए -1 टीम ने  8 अवैध हथियारों और 30 जिंदा कारतूस के साथ 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है l ये बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे l बताया जा रहा है कि एक बदमाश मौके से फरार हो गया l  पकड़े गए बदमाश कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड के नेटवर्क से जुड़े बताए जा रहे हैं।  आज सीआईए की टीम सभी बदमाशो को कोर्ट में पेशकर तीन दिन का रिमांड लेगी l  सीआईए इंचार्ज ने कहा कि इन्होने पूछताछ में बताया कि गिरफ्तार बदमाश पवन जो कलानौर से पार्षद रहा है, पवन के विपक्ष में जिसने चुनाव लड़ा था ,लड़ाई झगडे के बाद पवन और उसकी रंजिश हो गई थी, पवन ने उसकी हत्या करने की साजिश रची थी । पवन 2013 में पार्षद रहा था, एक और हत्या की वारदात को अंजाम देना था। इन बदमाशों ने एक अवतार नाम के व्यक्ति की हत्या करनी थी जो कलानौर का रहने वाला है , जिसने पवन  के खिलाफ चुनाव लड़ा था और एक हत्या की वारदात इन्होंने फिरोजपुर में अंजाम देनी थी, वहां पर एक चंदू फिरोजपुरिया की हत्या करनी थी।

करनाल सीआईए वन के इंचार्ज संदीप ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, हमारी सीआईए की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कुछ लोग करनाल की तरफ आ रहे हैं उनके पास भारी हथियार हो सकते हैं जिसके बाद इन बदमाशों को पकड़ा गया, इनके पास से 8 हथियार 30 जिंदा कारतूस बरामद किए गए, सभी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। जांच अधिकारी ने बताया सभी बदमाश नामी गैंग से जुड़े हुए हैं, इन्होंने दो हत्याओ की वारदात को अंजाम देना था। लेकिन सीआइए की टीम द्वारा पहले ही इन्हें पकड़ लिया गया एक परमीत नाम का आरोपी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है l