नैनीताल -तेज हवाओं व बारिश के चलते गिरा सड़क पर भारी भरकम पेड़

0
23

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – नैनीताल में बारिश के चलते मस्जिद तिराहा से कालाढूंगी को जाने वाले मार्ग में पॉपुलर का भारी भरकम पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने ने विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि यातायात सुचारु है।
पहाड़ो में मौसम विभाग द्वारा जारी बारिश का पूर्वानुमान सही सटीक हो रहा है। नैनीताल में देर रात से हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण मेट्रोपोल के समीप पॉपुलर का लगभग सौ साल पुराना पॉपुलर का भारी भरकम पेड़ गिर गया। पेड़ सड़क के आरपार गिरा है जिससे यातायात तो बाधित नहीं हुआ लेकिन पेड़ ने बिजली की लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया है, जिससे नगर में बिजली गुल है।
सूचना पर मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने पेड़ को काटने का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं विद्युत विभाग की टीम भी लाइन जोड़ने के लिए मौके पर पहुंचकर नगर में विद्युत आपूर्ति को सुचारू करने में जुटी हुई है।