Karnal- भारत को विकसित राष्ट्र और विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रहे पीएम मोदी : नायब सिंह सैनी

0
42

करनाल – प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा तेजी से देश का विकास कर रही है। प्रधानमंत्री भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के साथ भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 400 पार करवाकर एक बार फिर देश की कमान सौंपेगी ताकि हमारा देश आगे बढ़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संसदीय चुनाव में 400 सीटों पर कमल खिलेगा। केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। करनाल में भी कमल खिलेगा और करनाल में विकास निरंतर जारी रहेगा। इसी तरह से हरियाणा में भी तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को करनाल में कई कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने करनाल लोकसभा प्रत्याशी मनोहर लाल व उप चुनाव में भाजपा के लिए वोट की अपील की। लाइनपार क्षेत्र रामनगर में मोहित सचदेवा के मोहित पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों ने जोरदार स्वागत किया। जनसभा में मौजूद सभी लोगों ने एकजुट होकर कहा कि वह करनाल विधानसभा से प्रत्याशी एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी जी को एवं लोकसभा से मनोहर लाल को भारी मतो से विजयी बनाएंगे।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों जरूरतमंदों को राशन देने का काम किया है। अयोध्या में भगवान रामलला का मंदिर बनाकर पांच सदियों के स्वप्न को साकार किया है। नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैरिट के आधार पर बिना खर्ची और बिना पर्ची के युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं। नौकरी में कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है, नौकरी युवाओं को योग्यता के आधार पर मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में साथ देगी और हरियाणा प्रदेश की सभी 10 सीटों पर भाजपा की प्रचंड जीत होगी। करनाल लोकसभा चुनाव में मनोहर लाल एक बड़ी जीत दर्ज करेंगे। करनाल विधानसभा उप चुनाव में भी कमल खिलेगा। इस अवसर पर विधायक हरविंद्र कल्याण, जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, निवर्तमान मेयर रेनूबाला गुप्ता, शशीपाल मेहता, जगमोहन आनंद, संजय बठला, अमर ठक्कर, राजेश अग्घी सहित अन्य मौजूद रहे।

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी अपने करनाल प्रवास के दौरान रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में करनाल विधानसभा उप-चुनाव के भाजपा कार्यालय में पहुंचे। पार्टी कार्यालय में पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि हम सबको एकजुट होकर लोकसभा चुनाव और विधानसभा उप-चुनाव में भाजपा को विजयी बनाना है।