करनाल -पुलिस ने बैंक कर्मी की हत्या करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

0
113

करनाल- पुलिस ने बीते दिनों जलमाना में हुए बैंक कर्मी की तेजधार हथियार से हत्या करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इस संबंध में महावीर वासी असंध ने शिकायत दी थी कि उसके भाई अशोक बिंदल जो कि पंजाब नेशनल बैंक कर्मचारी है कि लाश जलमाना के खेत में पाई गई है। अशोक के 21 दिसंबर को घर न आने पर उसकी पत्नी ने शिकायतकर्ता को बताया था कि अशोक अभी तक घर नहीं आया है। जब सारी रात ढूंढते हुए अगले दिन सुबह पता चला कि जलमाना के खेत में किसी ने उसकी हत्या कर दी है l खेत में मिले शव की पहचान अशोक बिंदल के रूप में हुई । शिकायतकर्ता ने अशोक की हत्या के पीछे बलराज वासी पांडू पिंडारा, जींद का हाथ होने की शंका जताई  । शिकायतकर्ता महावीर की शिकायत पर नामजद आरोपी बलराज के खिलाफ अशोक की हत्या करने के जुर्म में थाना असंध में आईपीसी की धारा 302, 201 के तहत मुकदमा नंबर 1032 दर्ज किया गया था।
पुलिस ने आरोपी बिट्टू पुत्र कृष्णा वासी पिंडारा और विनोद उर्फ मनोज पुत्र सूबे सिंह वासी मतलौडा थाना बरवाला, हिसार को सफीदों से गिरफ्तार कर लिया है । आरोपियों के कब्जे से मृतक अशोक बिंदल का मोबाइल बरामद किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन दोनों ने बलराज पुत्र ओमप्रकाश वासी पांडू पिंडारा जींद के साथ मिलकर  जलमाना खेत के रास्ते में अशोक बिंदल से मारपीट कर और चाकू से वार करके उसकी हत्या की थी। पूछताछ में आरोपी विनोद वासी हिसार ने अपने आपको आरोपी बलराज वासी पांडू पिंडारा का मौसी का लड़का बताया। प्रारंभिक पूछताछ में मृतक अशोक बिंदल की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला पाया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश करके चार दिन का रिमांड हासिल किया है । रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी और उनकी निशानदेही पर आरोपी बलराज की गिरफ्तारी भी की जाएगी तथा हत्या के पीछे सभी कारणों का पता लगाकर उनका खुलासा किया जाएगा।