करनाल -स्कूल से टैब चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

0
205

करनाल – पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। तीनों आरोपियों  अमन पुत्र सतबीर सिंह , साहिल राणा पुत्र नरेश राणा व  नितेश उर्फ डब्बू पुत्र राजकुमार गांव साम्भली थाना निगदू को साम्भली से गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों को दिनांक 9 अगस्त को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।  पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर थाना निगदू के एरिया से चोरी की कुल चार वारदातों को अंजाम देने बारे खुलासा किया है । आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी शराब वगैरह का नशा करने के आदी हैं। आरोपी वारदात को अंजाम देने से पहले एक जगह पर एकत्रित होते हैं और कंहा वारदात करनी है, उस जगह को चिन्हित करते हैं। जिसके बाद आरोपी चिन्हित की गई जगह का ताला  तोड़कर ज्यादातर रात के ग्यारह बजे से लेकर सुबह के चार बजे के दौरान चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपियों के कब्जे से एक वारदात में चोरीशुदा सैमसंग कम्पनी के छह टैब बरामद किए गए हैं।

आरोपियों ने  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, साम्भली में भी 31 जुलाई की रात को अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया था। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा छह टैब बरामद किए गए हैं। आरोपियों द्वारा एक दुकान का ताला तोड़कर उसमें से गऊशाला का दानपात्र व किरयाने का अन्य सामान चोरी करने बारे में भी केस दर्ज किया गया था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी नितेश के खिलाफ पहले भी एक मामला एक मामला थाना निसिंग में स्नैचिंग का दर्ज है। इस मामले में आरोपी जमानत पर बाहर चल रहा था। आरोपियों को कल अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। आरोपियों के चौथे साथी की भी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। जिसको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।