करनाल – कोर्ट ने तहसीलदार राज बख्श को पेशी के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है l विजिलेंस टीम ने आज 6 दिन के रिमांड के बाद तहसीलदार राज बख्श को कोर्ट में पेश किया था l विजिलेंस टीम को तहसीलदार का दो बार रिमांड मिला है पहले 1 दिन का और दूसरी बार 5 दिन का l इससे पहले विजिलेंस टीम को डीटीपी का तीसरी बार रिमांड मिला है l तहसीलदार पर रजिस्ट्रियों में फर्जीवाड़े के आरोप लगे हैं इस फर्जीवाड़े में डीटीपी के साथ मिलकर करोड़ों की सम्पति अर्जित करने की बात कही जा रही है l जिसमें कई अधिकारी और कर्मचारी के साथ साथ नेताओं की मिलीभगत भी बताई जा रही है l करनाल में चल रहे रिश्वत के खेल में आए दिन बड़े बड़े खुलासे हो रहे हैं l विजिलेंस की टीम ने इस मामले में डीटीपी विक्रम सिंह के रिमांड के दौरान खुलासे के बाद तहसीलदार राज बख्श को गिरफ्तार किया है l
अब तक की जांच में सामने आया है कि तहसीलदार राजबक्श व डीटीपी विक्रम सिंह मिलकर अवैध कॉलोनियों को सीएम सिटी में बसाने का गिरोह चला रहे थे। दोनों अधिकारी मुंह मांगी रिश्वत लेकर पैसा इकट्ठा कर रहे थे। सूत्रों के अनुसार डीटीपी विक्रम के घर से विजिलेंस की टीम को एक डायरी बरामद हुई है जिसमें बड़े अधिकारियों, रसूखदारों व कई कर्मचारियों और कॉलोनाइजरों के भी नाम हैं। लेकिन अभी तक मुख्य रूप से डीटीपी और तहसीलदार के अलावा किसी और का नाम सामने नहीं आया है l लोगों की मांग है कि विजिलेंस टीम इसकी मजबूती से जाँच करे ताकि असली सच उजागर हो l
























