करनाल -निगम ने किसकी इजाजत से हुडा की जमीन पर डंपिंग प्वाइंट बनाया – कार्यकारी वाइस चेयरमैन

0
57

करनाल – बुढाखेड़ा चौक से शहीद उधम सिंह चौक के बीच बनी सड़क की दुर्दशा और कचरा एकत्रित करने वाले स्थानों पर कचरे के ढेरों को स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चन्द्र ने गंभीरता से लिया। यहां पर नगर निगम के ई.ओ देवेंद्र नरवाल से फोन पर निर्देश देते हुए कहा कि ये नगर निगम की कोरी लापरवाही है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
हुडा के अधिकारियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि निगम ने किसकी इजाजत से हुडा की जमीन में ये डंपिंग प्वाइंट बनाया है यदि बिना किसी की अनुमति के बना है तो निगम को नोटिस जारी कर कारण पूछा जाए और इसे तुरंत अपनी जमीन से हटवाया जाए। जिस पर हुड्डा कर्मचारी ने कहा कि हमने जुबानी तो निगम को कई बार कहा लेकिन अब लिखित में नोटिस भेजेंगे। ईओ व मुख्य सफाई निरीक्षक ने वाइस चेयरमैन को आश्वासन दिया कि 3-4 दिन में दोनों ही अनाधिकृत प्वाइंटों को हटवा दिया जाएगा। पी.डब्लयू.डी विभाग के एक्सईन धर्मवीर से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभी तो इस सड़क को बने ज्यादा समय ही नहीं हुआ साइड के पत्थर टूट गए जगह जगह लोगों ने अवैध कब्जे कर लिए उन सब को हटवाया जाए। डिवाइडर के अंदर ग्रीन पौधे लगवाए जाए।
सुभाष चन्द्र आज वार्ड नं. 2 के भाजपा नेता स. गुरप्रीत सिंह भिंडर के बुलावे पर पहुंचे थे। यहां पर पिछले काफी दिन से डंपिंग प्वाईंट पर व्यवस्था खराब हो रही थी। कचरे के ढेर लग रहे थे। सड़कें जगह-जगह से टूट रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही सुभाष चन्द्र ने मौके पर निरीक्षण किया और निगम अधिकारियों से कहा कि इन सभी अव्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदार कौन है। इस प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यहां पर डंपिंग केन्द्र पर चार दिवारी क्यों नहीं लगाई गई है। उन्होंने कहा कि कचरे के ढेर से लोगों कों परेशानी होती है। उन्होंने हुडा के अधिकारियों से बातचीत की और कहा कि यहां किनारों पर ग्रीनरी सूख रही है। वहीं पर जहां सड़क टूटी हुई है। उसकी मरम्मत करवाई जाएं। हुडा अधिकारियों को हॉर्टिकल्चर विभाग के माध्यम से यहां पर ग्रीनरी का रखरखाव करने की हिदायत दी। उनके साथ भाजपा नेता एडवोकेट राजेश सैनी, गुरप्रीत सिंह भिंडर, लक्ष्मण चौहान, सुभाष रावल, राजीव भाटिया, राधेश्याम छाबड़ा, ओमप्रकाश चौधरी भी मौजूद थे।