पानीपत-नागरिकता संशोधन एक्ट के समर्थन में उतरी बीजेपी 

0
102

रिपोर्ट –प्रवीण भारद्वाज /पानीपत – पानीपत की औद्योगिक एवं ऐतिहासिक नगरी में आज 6 जिलों के बीजेपी कार्यकर्ताओ ने नागरिकता संशोधन एक्ट के समर्थन में राज्य स्तरीय पैदल यात्रा निकाली  l इसमें सीएम मनोहर लाल खट्टर समेत भाजपा के कई मंत्री, सांसद और विधायक शामिल हुए। शहर में समर्थकों ने 600 मीटर लम्बा तिरंगा झंडा लेकर पैदल मार्च निकाली l प्रदेश  मुख्यमंत्री  ने कार्यकर्ताओं  को संबोधित कर नागरिकता संसोधन एक्ट से अवगत कराया l सी एम् ने कहा ये एक्ट जनहित में है,   घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि इतिहास पर बनी फिल्म तानाजी को प्रदेश की जनता के लिए टेक्स फ्री करेंगे l सीएम ने कहा कि देश में सिर्फ खतरा उसे है जो खाए यहां का और गुणगान किसी और देश का करे।

नागरिकता संशोधन एक्ट के समर्थन में  सीएम सहित सभी बड़े नेता स्‍काई लॉर्क गेस्‍ट हाउस पहुंचे। यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। वहीं जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा  यात्रा का स्वागत किया गया । मुख्यमंत्री  ने कहा कि  जो मुस्लिम परिवार नागरिकता की शर्तों को पूरी करता है 11 वर्ष बाद नागरिकता ले सकता है। पांच से छह साल में मुस्लिम परिवारों को नागरिकता भी दी गई है। इस कानून के तहत नागरिकता देने का प्रावधान है, न कि लेने का। इस संशोधन में नागरिकता छीनी नहीं जा सकती। इस देश को जो भारत माता कहता है जो  महजब से उठकर आए उसे नागरिकता मिलती है। आजादी के बाद देश का विभाजन धार्मिक आधार पर हुआ था। हमने पहले भी इसका विरोध किया था और अब भी करते हैं। देश अखंड भारत के रूप में जाना जाता था।

सीएम ने कहा, अगर विपक्ष को इतनी चिंता है तो आइए सब मिलकर भारतीय संस्कृति को फिर से एकजुट करें। बांग्लादेश पाकिस्तान को फिर से एक कर लें और अखंड भारत का निर्माण करें। न होगा बांस न बजेगी बांसुरी।  भारत में विचारों की आजादी है।