सोनीपत – सोनीपत कोर्ट परिसर में हत्या आरोपी को पुलिसकर्मी ने गोली मारी

0
272

रिपोर्ट -सुरेंद्र /सोनीपत,- आज सोनीपत कोर्ट परिसर में  एक पुलिसकर्मी द्वारा कैदी वाहन में बैठे अजय को गोली मारने का मामला सामने आया है।हत्या में नामजद आरोपी अजय को रोहतक जेल से सोनीपत कोर्ट में पेशी करने आए थे।इसी बीच कैदी वाहन में ही पुलिस कर्मी महेश ने अजय को गोली मार दी।घायल अजय को पीजीआई रोहतक दाख़िल करवाया गया है।
गोली मारने वाला पुलिस कर्मी महेश गांव गामड़ी का बताया जा रहा है।गोली मारने के कारण अभी स्पस्ट नहीं हो पाए है।
घटना में गंभीर घायल की पहचान अजय बरोणा के रूप में हुई है।अजय बरोणा हत्या के मामलों में नामज़द है।
वहीं कुछ मिनट के अंतराल में अजय बरोणा के पिता कृष्ण आढ़ती की उनके गांव बरोणा में घुसकर  गोली मारकर हत्या कर दी गई।इस मामले में गांव के ही रवि मुनिया,पुलिस इंस्पेक्टर सोनू मलिक,रामकरन बैयापुर ओर उनके कई साथियों पर  हत्या करने व षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज करवाया है।