IAS की बेटी से छेड़छाड़: पुलिस का विकास व उसके दोस्‍त को पेश होने का नोटिस

0
194

चंडीगढ़ – यहां के IAS अफसर की बेटी से छेड़छाड़ के आराेप में घिरे भाजपा अध्यक्ष के बेटे विकास बराला और उसके दोस्‍त को पुलिस ने पेश हाेने काे कहा है। चंडीगढ़ पुलिस के आइजी ने यहं एक बयान में बताया कि विकास बराला सहित दोनों अारोपियों को जांच में शामिल होने आैर पुलिस के समक्ष पेश होेने को कहा गया है। इसके लिए दोनों को नोटिस जारी किया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ होगी। अाइजी ने कहा कि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की कोशिश की जा रही है। बुधवार सुबह आईजी तेजिंदर लूथरा ने कहा कि आरोपी विकास बराला ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया, इसलिए हमने उनके आवास पर नोटिस चिपका दिया। लूथरा ने कहा कि इसके अलावा आरोपी ने ब्लड और यूरिन सैंपल देने से इनकार किया है यह उसके खिलाफ जा सकता है। पहले बताया गया कि विकास बराला ने नोटिस लेने से इन्‍कार कर दिया, जबकि दूसरे आरोपी ने नोटिस ले लिया। बाद में सुभाष बराला के पीए ने पुलिस का नोटिस स्‍वीकार करने कर बात कही। पीए ने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस का नोटिस मिल गया है और विकास पुलिस के समक्ष पेश होंगे। विकास जांच में हर तरह से सहयोग करेंगेे।

चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस विकास बराला और उसके दूसरे साथी को मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर गई थी। वहां दोनों ने जांच के लिए ब्‍लड और यूरिन का सैंपल देने से मना कर दिया था। ऐसे में डॉक्टर ने अॉब्जर्वेशन के आधार पर मेडिकल रिपोर्ट तैयार की है आैर इसमें उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। एक वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपियों का ब्लड और यूरिन सैंपल देने से इन्‍कार करना गंभीर बात है और यह उनके खिलाफ जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले को उजागर किया जाएगा। दूसरी आेर, कांग्रेस और इनेलो ने इस मामले की सीबीआइ या हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच कराने की मांग की है।

समन न लेने पर चंडीगढ़ पुलिस सेक्टर-7 स्थित प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के आवास के बाहर विकास के नाम से जारी हुआ यह समन चिपका दिया है।